मुहावरो के नए शैक्षिक अर्थ

सुख की जान दुःख में डालना =शिक्षक की नौकरी ज्वाइन करना।
आ बैल मुझे मार = BRP/DRP/CRC से पंगा लेना।
दीवार से सर फोड़ना = प्रधानाचार्य को कुछ समझाना
चार दिन की चांदनी वही अँधेरी रात = सैलरी आना।
आत्म हत्या के लिए प्रेरित करना = दुसरो को शिक्षा विभाग की अच्छाई समझाना।
दुश्मनी निभाना = अपने दोस्तो को अधयापक बनने के लिए प्रेरित करना।
पाप की सजा मिलना = अपने वेतन की मांग करना।
जिंदगी के मज़े लेना = मनपसंद स्कूल/ऑफिस में डेपुटेशन हो जाना।
ओखली में सिर देना = 3 दिन से अधिक CL मांगना।
खुद को लुटते हुऐ देखना = अचानक किसी अधिकारी/जनप्रतिनिधि का स्कूल में आगमन।
पैरों तले जमीन खिसकना = अचानक स्पष्टीकरण मिलना।
सर मुंडाते ही ओले पड़ना = स्कूल पहुँचते ही BEO/BRP का वहाँ खड़े मिलना।
बल्ले-बल्ले होना = अचानक वेतन का अलाटमेंट आने की खबर आना।
फूला न समाना = अचानक वेतन जमा होने का बैंक से SMS आना।
सांप छछूंदर होना = वेतन आते ही किसी अभिन्न मित्र का उधार मांगना।
एक तो करेला, ऊपर से नीम चढ़ा = अध्यापकों को स्कूल शिक्षा विभाग में सम्मिलित करना।
पौ बारह होना = 8 वर्ष पूर्ण होने पर पुनरीक्षित वेतनमान मिलना।
जी का जंजाल होना = प्रत्येक सत्र परीक्षा प्रणाली का बदलना।
हाथ को आया, मुंह न लगा = कला विषय के कारण प्रमोशन न मिलना।
घाट-घाट का पानी पीना = एक-एक दिन के लिए कई शालाओं का संचालन करना।
सिट्टी-पिट्टी गुम होना = किसी अधिकारी द्वारा शिक्षक डायरी की मांग।
अंगारे उगलना = वेतन एवं मंहगाई भत्ते पर चर्चा करना।
अंगूठी का नगीना होना = BEO/BRC का प्रिय होना।
एक पंथ दो काज = स्कूल से वापसी के समय मुनगा भाजी मिल जाना।
कलेजे पर सांप लोटना = रेगुलर शिक्षकों का वेतन देख कर खिन्न होना।
सौ चूहे खा के बिल्ली हज को चली = सिनिअरों का उपदेश देना।
आगे नाथ न पीछे पगहा = "शिक्षाकर्मी होना"
अपनी करनी पार उतरनी = स्कूल के बाद कोई साइड बिज़नस करना।
                      //एवं//
पीठ पर छुरा घोंपना = अध्यापकों का संविलियन ना करना।